अलीराजपुर
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना से लक्ष्मी अंकन ने संवारा अपना सिलाई व्यवसाय (सफलता की कहानी)
वर्षों से सिलाई के कार्य के माध्यम से अपने परिवार की आजीविका में सहयोग करने वाली श्रीमती लक्ष्मी अंकन के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नई उम्मीद लेकर आई। नगर पालिका कार्यालय में योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर अपने सिलाई व्यवसाय का विस्तार किया।














