मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश में गौ-संवर्धन, पशुपालन को प्रोत्साहन देने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दीपावली गोवर्धन महोत्सव-2026 के अंतर्गत जिले के चयनित वृंदावन ग्रामों कल्याणपुरा, नौगावां एवं रायपुरिया में जिला प्रशासन एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा एवं पशुपालक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से विजेता पशुपालकों के बैंक खातों में पुरस्कार राशि का अंतरण किया जाएगा।

गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को जिले के तीनों चयनित वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पशुपालकों द्वारा प्रतिदिन उत्पादित दूध की मात्रा के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों का चयन किया गया। प्रत्येक ग्राम में प्रथम स्थान प्राप्त पशुपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त पशुपालक को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त पशुपालक को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

खास बातें

  • प्रतियोगिता में श्री जगदीश पिता मोहनलाल पाटीदार ने प्रतिदिन 9.04 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
  • प्रतियोगिता में श्री रुद्र प्रताप चौहान ने प्रतिदिन 9.96 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
  • प्रतियोगिता में श्री महेश पिता किरण सिंह ने प्रतिदिन 7.86 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वृंदावन ग्राम रायपुरिया के विजेता पशुपालक

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 195 पेटलावद के अंतर्गत वृंदावन ग्राम रायपुरिया में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 10 पशुपालकों ने पंजीयन कराया। प्रतियोगिता में श्री जगदीश पिता मोहनलाल पाटीदार ने प्रतिदिन 9.04 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। श्री दुर्गेश पिता नाथु सिंह मडोड ने प्रतिदिन 8.78 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 50 हजार रुपये तथा श्री गलिया पिता सड़िया पांडर ने प्रतिदिन 6.16 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वृंदावन ग्राम कल्याणपुरा के विजेता पशुपालक

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 193 झाबुआ के अंतर्गत वृंदावन ग्राम कल्याणपुरा में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 7 पशुपालकों ने पंजीयन कराया। प्रतियोगिता में श्री रुद्र प्रताप चौहान ने प्रतिदिन 9.96 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। श्री रमण लाल परमार ने प्रतिदिन 6.44 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 50 हजार रुपये तथा श्री हरिओम पंचाल ने प्रतिदिन 6.09 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

वृंदावन ग्राम नौगावां के विजेता पशुपालक

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 194 थान्दला के अंतर्गत वृंदावन ग्राम नौगावां में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 7 पशुपालकों ने पंजीयन कराया। प्रतियोगिता में श्री महेश पिता किरण सिंह ने प्रतिदिन 7.86 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। श्री सोनिया पिता नानजी बामनिया ने प्रतिदिन 6.46 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 50 हजार रुपये तथा श्री जय सिंह पिता वेस्ता परमार ने प्रतिदिन 6.06 लीटर दुग्ध उत्पादन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

गोवर्धन पूजा के साथ होगा पशुपालकों का सम्मान

दीपावली गोवर्धन महोत्सव के अंतर्गत चयनित वृंदावन ग्रामों कल्याणपुरा, नौगावां एवं रायपुरिया में प्रातः 9 बजे से पारंपरिक विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पशुपालक एवं ग्रामीणजन सहभागिता करेंगे।