विकासखंड सारंगपुर के ग्राम लाटाहेड़ी के कृषक श्री रामबाबू वर्मा ने फसल कटाई के पश्चात खेत में बची नरवाई का उचित प्रबंधन करते हुए रोटावेटर की सहायता से उसे खेत में ही मिट्टी में मिला दिया। उनकी यह पहल नरवाई प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। नरवाई को खेत में ही मिट्टी में मिलाने से मृदा में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा नरवाई जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने में मदद मिलती है। कृषक श्री रामबाबू वर्मा का यह प्रयास अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देता है।