ओरछा में मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद, सुनी समस्याएं

पारंपरिक मोनिया नृत्य कलाकारों का उत्साहवर्धन किया -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में स्थानीय दुकानदारों एवं दीपावली के लिए दीपक बेच रहे कारीगरों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए दीपकों एवं अन्य उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने एक स्थानीय चाय की दुकान पर चाय भी पी और दुकानदारों से बातचीत की।

इसी दौरान मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में ढोलक की थाप पर 'श्रीराम जय राम' की धुन पर भजन गा रहे श्रद्धालु के पास पहुंचे। वे उनके साथ बैठकर भजन में शामिल हुए और कुछ समय भक्तिमय वातावरण में बिताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा प्रवास के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक मोनिया नृत्य में भी शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों के बीच पहुंचकर उत्साहपूर्वक झीका वाद्य यंत्र बजाया और लोक कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर इस पारंपरिक लोकनृत्य का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग व निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री, वन एवं पर्यावरण मध्यप्रदेश शासन श्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, विधायक, निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव, संभागायुक्त, सागर संभाग श्री दिलीप कुमार, आईजी सागर श्री इरशाद वली, डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री, कलेक्टर, श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।