जिले के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुम्हार समुदाय के पारंपरिक माटी शिल्पियों द्वारा निर्मित मिट्टी की मूर्तियां, खिलौने, दिए, सरैया, मटका तथा मिट्टी से निर्मित अन्य सजावटी सामान एवं उत्पादों को प्रमुख त्योहारों के अवसर पर बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा जारी आदेश के तहत दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में माटी शिल्पियों और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थानीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजारों में उचित स्थान पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। पारंपरिक माटी शिल्पियों द्वारा तैयार की जाने वाली सामग्री उनके जीविकोपार्जन का मुख्य आधार होती है। त्योहारों के इस सीजन में इन कारीगरों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा उनके उत्पादों को उचित बाजार दिलाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि इन शिल्पियों से किसी भी प्रकार का कर (टैक्स) वसूल नहीं किया जाएगा।

स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों को निर्देश कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वे हाट-बाजारों और तय बाजारों में माटी शिल्पियों के बैठने के लिए उचित एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि आमजन तक पारंपरिक कला आसानी से पहुँच सके और स्थानीय कलाकारों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।