जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत “नमो सेवा-अनकही कहानियां” कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनजागरूकता विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर नागरिकों नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया जा रहा है।

नशामक्त भारत अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड के पाडाझिर, तुलसीपार, सुल्तानगंज और सुमेर तथा सिलवानी विकासखण्ड में पडरिया, मनकावाडा, सांईखेडा, जमुनिया, कीरतपुर सहित अन्य ग्रामों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य जनसामान्य तक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को मनोरंजक एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना तथा लोगों को जागरूक कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।