प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग श्री इंदर सिंह परमार द्वारा आज ग्राम पाडली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह होने की संभावनाओं को देखते हुए शिविर में उपस्थित जनो को बाल विवाह के दुष्परिणामो की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह न करने एवं बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर शासन को देने की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्री योगेन्द्र सिंह जादौन, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नेहा गंगारे, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी, जन प्रतिनिधिगण, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


