प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है। सतना जिले के सोहावल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरजुना कला निवासी राजेश कुमार कोरी को भी योजना का लाभ मिला है। पीएम आवास योजना के माध्यम से मिली सहायता से राजेश कुमार कोरी ने अपने परिवार के लिए पक्का आवास तैयार किया।

पहले आवास की समस्या से जूझ रहे परिवार को अब सुरक्षित और स्थायी छत मिल गई है। पक्का घर मिलने से परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है और उन्हें बेहतर एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। राजेश कुमार कोरी बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है।

योजना के लाभ से उनका लंबे समय से चला आ रहा पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।