सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ौआ, विकासखंड सेवढ़ा में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय एवं विधायक सेवढ़ा श्री प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को सराहा।