पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दतिया में असिस्टेंट बुक कीपर (कम्प्यूटर कोर्स) महिला ब्यूटी पार्लर, मोबाइल फोन मरम्मत और सर्विसिंग, फास्ट फूड स्टॉल, अगरबत्ती निर्माण, लिपाफा पेपर कवर व फाइल बनाना के प्रशिक्षण शीघ्र प्रारम्भ किए जाने हैं। साथ ही 5 अक्टूबर 2026 से मोटर वाईडिंग एवं पम्पसेट मरम्मत (पानी मोटर मरम्मत) का प्रशिक्षण शुरू किया जाना सम्भावित है।

वे हितग्राही जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष तथा दतिया जिले के निवासी हों वे संस्थान से आवेदन फार्म निःशुल्क प्राप्त कर आवेदन भरकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे। अधिक जानकारी के लिए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोगार प्रशिक्षण संस्थान रेस्ट हाउस के पास रेल्वे स्टेशन रोड दतिया में सम्पर्क किया जा सकता है।