महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परिवहन विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के समन्वय से जीडीसी कॉलेज, देवास में पिंक ड्राइविंग लाइसेंस कैंप’ का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से छात्राओं को बताया गया कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों को पालन करें। हमेशा दो पहिया वाहन को चलाते समय हेलमेट पहने तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। इस दौरान लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।

प्राचार्य डॉ. जी.डी. सोनी ने उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया।

खास बातें

  • परिवहन विभाग के श्री धर्मेन्द्र गावड ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि लाइसेंस के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक है।
  • प्रथम चरण में लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एस.ए. सिद्दीकी ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

परिवहन विभाग के श्री धर्मेन्द्र गावड ने ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि लाइसेंस के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक है। प्रथम चरण में लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाता है। इसके बाद एक माह पूर्ण होने के पश्चात एवं छह माह की अवधि के भीतर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किया जा सकता है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जीडीसी कॉलेज तथा परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।