सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में खंड स्तरीय शिविर का आयोजन संपन्न

शिविर स्थल में ही आम जनों की समस्याओं का हुआ निदान, हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए

खास बातें

  • सेवा संकल्प 2026 के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार के तहत करकेली जनपद मुख्यालय में खंड स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
  • कार्यक्रम में कृषि विभाग व्दारा छोटे लाल, गुलाब कोल एवं समय लाल सहित अन्य किसानो को बैट्री आपरेटेड पंप प्रदान किए गए।
  • नाट्य मंडली व्दारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्षो की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी गई।

उमरिया 3अक्टूबर। सेवा संकल्प 2026 के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार के तहत करकेली जनपद मुख्यालय में खंड स्तरीय मेगा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिविर स्थल में ही आम जनों की विभिन्न विभागीय समस्याओं का निदान किया गया। विभिन्न विभगाों व्दारा लगाए गए स्टॉल में आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि सेवा भाव के साथ पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाए ताकि उनके जीवन मे खुशहाली आ सके। सेवा सेतु अभियान का उददेश्य शासन की सेवाओं एवं योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाकर नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों एवं शासकीय विभागों के बीच सीधा संवाद होता है और ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों पर सेवा भाव से लाभ दिलाने पर उनके जीवन में खुशहाली आती है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार का उददेश्य है कि ग्रामीण जनों को अपने कार्यो के लिए परेशान न होना पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।

हम सबका उददेश्य होना चाहिए कि जन भागीदारी के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपना शत प्रतिशत योगदान दें और अपने प्रदेश को देश में अव्वल बनाएं ताकि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम को शैलेंद्र व्दिवेदी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व स्वागत उदबोधन में सीईओ जनपद पंचायत करकेली प्रभांशु सिंह ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन पंजीकृत किया जा रहा है।

सेवा सेतु अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर मेें बिसरती बाई बैगा, केशव सिंह, रूप लाल एवं संपत बैगा को सामाजिक न्याय विभाग व्दारा संचालित वृध्दावस्था पेंशन योजना का हितलाभ प्रदान किया गया। इसी क्रम में पुष्पा महोबिया को चार लाख रूपये की संबल सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग व्दारा छोटे लाल, गुलाब कोल एवं समय लाल सहित अन्य किसानो को बैट्री आपरेटेड पंप प्रदान किए गए।

शिविर स्थल में विभागों ने लगाई प्रदर्शनी

जनपद पंचायत करकेली प्रांगण में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागो व्दारा प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए गए जिनके माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराई गई। विभागों व्दारा लगाए गए स्टॉल में योजनाओ से संबंधित आवेदनो का पंजीयन भी किया गया।

सेवा सेतु अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। नाट्य मंडली व्दारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा काल के 25 वर्षो की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, डीएफओ विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह, जनपद उपाध्यक्ष पूनम साहू, जनपद सदस्य पूजा बैगा, सरपंच संगीता सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।