मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित हिन्दी पखवाड़ा अंतर्गत बुधवार को हिन्दी भाषा एवं साहित्य विषय पर आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तत्काल दिए गए विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हिन्दी भाषा एवं साहित्य से संबंधित विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति, तर्कशक्ति एवं भाषण कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्याम दलवी ने प्रथम, जितेन्द्र डोहरे ने द्वितीय तथा कु. नंदिनी कुमरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा पुरुष इकाई प्रभारी प्रो. रविन्द्र बंसोड, विधा प्रभारी डॉ. नंदकिशोर पवार, डॉ. कैलाश कुमार गोन्हेरे, डॉ. अनिल कुमार पिम्पलकर, डॉ. अजय कुमार झारिये, श्री भोजराज कराले सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


