सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत जिले में 872 स्कूलों के 1 लाख 12 हजार 476 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

प्रतियोगिता विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर आधारित देश के विकास में युवाओं का योगदान, मेरे सपनों का भारत रहा। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से देश के विकास तथा विकसित भारत की परिकल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि की सहभागिता रही। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

“मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों और कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विकसित भारत के प्रति अपने सपनों और विचारों को चित्रों में उकेरा।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।