धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्योपुर जिले के 262 तीर्थ यात्री 31 अक्टूबर से 05 नवंबर तक अयोध्या-काशी (वाराणसी) की तीर्थ यात्रा पर रहेंगे। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में यात्रियों को शिवपुरी स्टेशन तक पहुंचाने के लिए 6 बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह बसे 31 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे श्योपुर-बडौदा के यात्रियों के लिए श्री रामतलाई हनुमान मंदिर श्योपुर पर उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही विजयपुर-वीरपुर के यात्रियों के लिए बस तहसील कार्यालय विजयपुर में तथा कराहल के यात्रियों के लिए तहसील कार्यालय कराहल पर अपरान्ह 03 बजे से बस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
श्री रामतलाई हनुमान मंदिर श्योपुर से श्योपुर के 125 यात्री तथा बडौदा के 58 यात्री रवाना होंगे, इसके लिए 4 बसो की व्यवस्था की गई है। कराहल से 39 यात्रियों के लिए एक बस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसी प्रकार तहसील कार्यालय विजयपुर से विजयपुर के 31 तथा वीरपुर के 09 यात्री बस द्वारा शिवपुरी के लिए रवाना होगे। यात्रियों को तीर्थ यात्रा से वापस लौटने पर शिवपुरी स्टेशन से वापस लाने के लिए भी बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
अयोध्या-काशी यात्रा के लिए अनुरक्षक नियुक्त
श्योपुर जिले के तीर्थ यात्रियों के साथ 5 अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार श्री वीरेन्द्र सिंह बघेल मोबाइल नंबर 9977624321 को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही श्री विनोद भूषण पटवारी मोबाइल नंबर 8120260111, श्री भोलाराम गुप्ता पटवारी मोबाइल नंबर 7999850190, श्री कमल साय पैकरा पटवारी मोबाइल नंबर 9201751711 एवं श्री सत्यनारायण सेन कैम्प अटेंडर मोबाइल नंबर 9753677043 को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है।