कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम बरमनिया में किए जा रहे कुक्कुट पालन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुक्कुट पालन का कार्य कर रही स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती शैल कुमारी सिंह से कुक्कुट पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शैल कुमारी सिंह ने कलेक्टर को बताया कि मैं वर्ष 2016 से कुक्कुट पालन का कार्य कर रही हैं। वर्तमान में उनके द्वारा 600 विभिन्न प्रजातियों के मुर्गों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गियों का भी पालन किया जा रहा है। अंडों एवं मुर्गों का विक्रय गोहपारू सहित आसपास के गांवों में किया जाता है, जिससे उन्हें प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है। कलेक्टर ने कुक्कुट पालन कार्य से जुड़ी अन्य गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि आय को और अधिक बढ़ाने के लिए कुक्कुट पालन कार्य का विस्तार करें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



